मैनपुरी, जनवरी 23 -- मैनपुरी। उड़ीसा से ट्रक में गांजा लादकर ले जा रहे अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए ट्रक से 50 लाख से अधिक का एक कुंटल 60 किलो गांजा बरामद किया गया। बरामद किए गए गांजे को एनसीआर के विभिन्न जिलों में सप्लाई किया जाना था। मैनपुरी की सर्विलांस सेल, बेवर पुलिस और एंटी नारकोटिक्स मेरठ यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में यह बरामदगी हुई। एसपी ग्रामीण अरुण कुमार ने पुलिस लाइन की सभागार में शुक्रवार को इस सफलता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेरठ की एंटी नारकोटिक्स यूनिट के उपनिरीक्षक तुषार सिंह और उनकी टीम को उड़ीसा से हाथरस गांजा ले जाने की जानकारी मिली। जानकारी पर यह टीम मैनपुरी आई और सर्विलांस सेल प्रभारी गगन गौड़, बेवर थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह की टीम के साथ मिलकर ट्रक में आ रहे गांजा को पकड़ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.