गोरखपुर, मई 23 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के टड़वा खुर्द निवासी विवाहिता प्रियंका ने पति और ससुराल पक्ष पर 50 लाख रुपये दहेज मांगने, मारपीट करने और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करता था। गर्भवती होने पर भी उसके साथ मारपीट की गई, जिससे गर्भपात हो गया। विरोध करने पर उसे कमरे में बंधक बना लिया गया। पुलिस ने पति रोहित पांडेय समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...