नई दिल्ली, अगस्त 3 -- Home Loan: अपना घर खरीदना लगभग हर भारतीय का सपना होता है। घर के सपने को पूरा करने के लिए लाखों लोग होम लोन लेते हैं। लेकिन कई बार बड़े घर की चाहत और ज्यादा लोन लेने का फैसला आने वाले 20-30 साल तक आपकी पूरी जिंदगी पर असर डालता है। सिर्फ ईएमआई ही नहीं, बल्कि बैंक को चुकाई जाने वाली कुल रकम भी कई गुना बढ़ जाती है। घर खरीदते समय लोग अक्सर इस बात पर ध्यान देते हैं कि ईएमआई कितनी बनेगी, लेकिन यह नहीं देखते कि पूरी पीरियड में बैंक को कुल कितना पैसा लौटाना होगा। बैंकों को होम लोन के अमाउंट का करीब ढ़ाई गुना पैसा चुकाना पड़ता है। यानी अगर आपने 50 लाख रुपये का लोन लिया है तो बैंक को 20 साल में करीब 1.25 करोड़ रुपये चुकाएंगे।लोन से ढाई गुना तक क्यों चुकाना पड़ सकता है? अगर कोई व्यक्ति 50 लाख रुपये का होम लोन 20 से 30 साल की पीर...