मिर्जापुर, अप्रैल 6 -- मिर्जापुर। पड़री पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने शनिवार रात बडौरी गांव से 50 लाख के गांजा के साथ पांच तस्करों को धर दबोचा। उनके पास कार से एक कुंतल गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए तस्करों में चार मिर्जापुर और एक प्रयागराज का निवासी है। उड़ीसा से गांजा लाकर आसपास के जनपदों में बेचते हैं। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने रविवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम बीती रात गश्त पर निकली थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग कार में गांजा लेकर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई और पड़री के बडौरी महादेव मंदिर के पास मार्ग पर वाहनों की चेकिंग करने लगी, तभी एक एक कार आती दिखाई पड़ी। पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया। चालक के कार रोकने पर पुलिस ने तलाशी ली तो छिपाकर रखा गया एक कुंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.