मुजफ्फर नगर, मार्च 21 -- मुजफ्फरनगर तितावी पुलिस ने 50 लाख की कीमत की 270 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक बाइक भी बरामद की, जबकि उनके दो साथी मौके से भाग गए। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों तस्करों का चालान कर दिया है।तितावी थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत पुलिस को मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के बारे में जानकारी मिली थी। सूचना पर पुलिस ने तितावी पुल के पास चेकिंग शुरु की। पुलिस ने दो बाइकों पर सवार चार संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने बाइक को दौड़ा दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर एक बाइक पर सवार रब्बान निवासी सिवालखास थाना जानी और दानिश निवासी जौला थाना बुढ़ाना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का उनके पास से 270 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 50 लाख र...