50 लाख की लूट कांड का खुलासा, दिल्ली पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार, साथियों संग रची साजिश
नई दिल्ली, मई 1 -- कानून के रखवाले ही जब कानून तोड़ने लगें, तो सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लाजमी हैं। दिल्ली पुलिस ने अपनी ही एक कांस्टेबल को 50 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी कांस्टेबल की पहचान समय सिंह के रूप में हुई है, जो दिल्ली पुलिस की 5वीं बटालियन में तैनात था।क्या था पूरा मामला? एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया लूट की यह वारदात 31 मार्च को नॉर्थ दिल्ली के आजाद मार्केट अंडरपास के पास हुई थी। पुलिस के मुताबिक, चार बदमाशों ने एक चलते ऑटो-रिक्शा को रोका और उसमें मौजूद शख्स से करीब 50 लाख रुपये कैश लूटकर फरार हो गए थे। फिल्मी अंदाज में हुई इस लूट ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और कुछ आरोपियों को पहले ही दबोच लिया था। यह भी पढ़ें- दिल्ली में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.