बाराबंकी, अप्रैल 23 -- रामसनेहीघाट। जिला पंचायत द्वारा लगभग 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो संपर्क मार्गों का लोकार्पण भाजपा नेता जवाहर वर्मा तथा जिला पंचायत सदस्य अभिषेक वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। गुरुवार को श्री वर्मा द्वारा भेन्दुवा ब्रम्हनान संपर्क मार्ग से धुनौली ठाकुरान संपर्क मार्ग तक 855 मीटर लंबाई में लेपन कार्य के साथ ही भेन्दुवा ब्रम्हनान सीसी रोड से भेन्दुवा गांव तक 135 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। दोनों मार्गों के निर्माण से क्षेत्रीय ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी। लंबे समय से इन मार्गों के निर्माण की मांग जा रही थी, जिसे अब पूरा कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.