खगडि़या, जुलाई 1 -- खगड़िया । नगर संवाददाता खगड़िया शहर के दो अलग-अलग छोड़ पर वेडिंग जोन बनाया जाएगा। एक छोर पश्चिम दिशा में इस्लामपुर तो दूसरी ओर परमानंदपुर में एनएच 31 के किनारे वेडिंग जोन बनाया जाएगा। हालाकि इसमें से इस्लामपुर में 50 लाख की लागत से आकर्षक व बेहतरीन डिजाइन के वेडिंग जोन बनाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया हो चुकी है। वहीं परमानंदपुर में एनएच 31 किनारे वेडिंग जोन बनाने के लिए शत्रु संपदा की जमीन को चिन्हित करते प्रस्ताव भेजा जा चुका है। यानि अब आने वाले दिनों में लोंगों को स्थायी फुटकर सब्जी व फलों के दुकानों के स्टॉल मिलेंगे। इसके लिए कार्य योजना तेज कर दी गई है。

इस्लामपुर में तीन सौ फीट लंबा व दो सौ फीट चौड़ा बनेगा वेडिंग जोन शहर के इस्लामपुर में वेडिंग जोन बनाने की प्रक्रिया तेज हो चुकी है। इसके लिए पूर्व में ही जमीन क ो चिन...