50 लाख की रंगदारी मांगने में एक गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- मुजफ्फरपुर। कांटी थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल पर फायरिंग व धमकी भरा पर्चा चिपकाकर 50 लाख रंगदारी मांगने मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी तुर्की थाना क्षेत्र का अमन रंजन है। पुलिस ने मंगलवार को उसे कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर मास्टरमाइंड समेत तीन अन्य अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी को छापेमारी जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.