50 लाख की बैंक ठगी का खुलासा, फर्जी डेबिट कार्ड से निकाले रुपये; तीन गिरफ्तार
हरिद्वार, जुलाई 19 -- आईसीआईसीआई बैंक के एक खाते से करीब 50 लाख रुपये की संदिग्ध निकासी के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़े बैंक फ्रॉड का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 लाख रुपये नकद, एक स्कूटी, प्लॉट की रजिस्ट्री, फर्जी आधार कार्ड, डेबिट कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। रविवार को ठगी का खुलासा करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि पुराना रानीपुर मोड़ स्थित आईसीआईसीआई बैंक शाखा के प्रबंधक अपूर्व दुबे की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि खाताधारक की जानकारी के बिना फर्जी तरीके से डेबिट कार्ड बनवाकर खाते से लाखों रुपये निकाले गए। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर भगवानपुर क्षेत्र में दबिश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.