सहारनपुर, दिसम्बर 15 -- थाना बेहट क्षेत्रांतर्गत एक लकड़ी व्यापारी को 50 लाख रुपये की फिरौती न देने पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। हमले में व्यापारी बाल बाल बचा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को घटना स्थल पर बुलाकर जांच कराई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना रविवार रात करीब 8 बजे गांव मांझीपुर के निकट की है। गांव मांझीपुर निवासी लकड़ी व्यापारी आदित्य सिंह उर्फ आदि पुत्र बृजपाल अपने दोस्त के साथ कार से गांव के पास ही निर्माणाधीन अपने धर्म कांटे पर गया था। आरोप है कि जब वह गाड़ी से उतरकर कांटे पर गया तो इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने कांटे की बाहर खड़ी कार की ड्राइवर की खिड़की की ओर शीशे से सटाकर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर वे अंधेरे में दुबक गए और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.