बाराबंकी, फरवरी 12 -- बाराबंकी। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने सीडीओ अन्ना सुदन के साथ जिले में संचालित 50 लाख से अधिक लागत वाली समस्त निर्माणाधीन परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने परियोजनावार प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण, मानक अनुरूप एवं निर्धारित समयसीमा में अनिवार्य रूप से पूर्ण किए जाएं। निर्माण कार्यों में लापरवाही, विलंब अथवा अधोमानक सामग्री के उपयोग की पुष्टि होने पर संबंधित उत्तरदायी अधिकारियों एवं अभियंताओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही निर्माण कार्यों का नियमित स्थलीय निरीक्षण कर अद्यतन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। बैठक में बनीकोडर, सिरौलीगौसपुर एवं नवाबगंज में निर्माणाधीन आईटीआई भवन, भिटरिया में बस स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.