50 लाख की डोडा तस्करी मामले में वाहन मालिक हजारीबाग से गिरफ्तार
चतरा, जुलाई 30 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सिमरिया थाना अंतर्गत करीब 50 लाख रुपये मूल्य के अवैध डोडा परिवहन मामले में संलिप्त मुख्य आरोपी व वाहन मालिक मोहम्मद अब्दुल्ला को हजारीबाग से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी लावालौंग थाना क्षेत्र के कोची का रहने वाला है। बताया गया कि बीते 21 मई की रात सिमरिया पुलिस एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊ साहेब के नेतृत्व में चतरा-सिमरिया रोड पर स्थित देल्हो घाटी में वाहन जांच अभियान चलाया था। इस दौरान पुलिस को देखते ही दो कार के चालक और तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर पास के जंगल में भाग निकले थे। पुलिस ने मौके से एक अर्टिगा और एक होंडा अमेज कार को जब्त किया था। सघन तलाशी के दौरान अर्टिगा वाहन से 169 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.