बिहारशरीफ, सितम्बर 7 -- लहेरी थाना की पुलिस टीम ने कोलकाता में की छापेमारी बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लहेरी थाना की पुलिस ने कोलकाता में छापेमारी कर 50 लाख रुपये की ठगी मामले के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पहचान ओवैश और हिमांशु के रूप में की गयी है। उनके खिलाफ भरावपर निवासी फल व्यापारी परवेज ने शिकायत दर्ज करायी थी। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि फल मंगाने के लिए आरोपितों को रुपये दिये गये थे। रुपये लेने के बाद उन्होंने फल भी नहीं दिया और रुपये भी नहीं लौटाये। निराश होकर व्यवसायी ने पुलिस से शिकायत की। जांच के दौरान आरोपितों का मोबाइल ट्रेस किया गया। इसके बाद एक टीम को कोलकाता भेजा गया। स्थानीय पुलिस की मदद से दोनों को गिरफ्तार कर बिहारशरीफ लाया गया। उन्हें न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया है। (बिहारशरीफ से अमित...