अररिया, जून 13 -- अररिया, निज संवाददाता अररिया पुलिस ने एक बार फिर ड्रग माफिया के खिलाफ एक्शन लेते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने 518 ग्राम स्मैक के साथ दो अंतर्राज्यीय धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। स्मैक के धंधेबाज पच्छिम बंगाल से स्कॉर्पियो से स्मैक की खेप लेकर अररिया पहुंचे थे। जब्त अवैध स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख से अधिक बतायी जाती है। इस दौरान पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कार्पियो,लाइनर का बाइक व धंधेबाज का दो मोबाइल भी जब्त किया है। गिरफ्तार स्मैक के धंधेबाज पश्चिम बंगाल के मालदा जिला के कालियाचक थाना क्षेत्र के शेरशाही महेशपुर रहने वाला मो लादेन मोमीन व सरदार चौक का रहनेवाला अब्दुल गफ्फार है। यह कार्रवाई बैरगाछी थाना पुलिस ने रामपुर मोहनपुर पूर्वी स्थित फिरोज के मुर्गी फार्म के सामने की है। शनिव...