50 लाख का अवैध डोडा के साथ दो वाहन जब्त, तस्कर फरार
चतरा, मई 21 -- चतरा संवाददाता । सिमरिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 324 किलो अवैध अफीम का डोडा लदा दो वाहन को जब्त किया है। यह कार्रवाई चतरा-सिमरिया रोड में देल्हो के समीप वाहन जांच अभियान के दौरान की गई। बरामद डोडा का कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। वैसे पुलिस को देखते ही मौके से दोनों वाहनों के चालक और तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर जंगल की ओर भागने में सफल रहे।
गुप्त सूचना और छापामारी दल एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि देर रात उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि लावालौंग थाना क्षेत्र के देल्हो से सिमरिया की ओर एक अर्टिगा और एक होंडा अमेज वाहन में अवैध अफीम का डोडा लादकर तस्करी होनी वाली है। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया नागर गोजे शुभम भाऊ साहेब के नेतृत्व में विशेष छापामारी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.