50 रुपये में शराब न देने पर सेल्समैन पर छुरी से हमला
बरेली, अप्रैल 29 -- शराब का क्वार्टर 50 रुपये में न देने पर एक व्यक्ति ने सेल्समैन पर छुरी से हमला करके घायल कर दिया। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चक महमूद निवासी अरुण गंगवार ने बताया कि वह श्यामगंज चौराहे के पास शराब के ठेके पर सेल्समैन हैं। रविवार को वह दुकान पर मौजूद थे तो रिंकू भारती नाम का युवक वहां पहुंचा और 50 रुपये में शराब का क्वार्टर मांगने लगा। मना करने पर वह नाराज हो गया और जेब से छुरी निकालकर उन पर हमला कर दिया। आरोपी ने उनके पेट, छाती, गाल और हाथ पर छुरी से कई प्रहार किए, जिससे वह गंभीर घायल होकर गिर पड़े। वहां मौजूद अन्य सेल्समैन ने उन्हें बचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। अरुण का कहना है कि आरोपी अक्सर वहां शराब लेने आता है, जिसके चलते वह उसे अच्छी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.