मैनपुरी, फरवरी 3 -- इटावा-मैनपुरी और शिकोहाबाद, मैनपुरी-फर्रुखाबाद रेलवे लाइन पर रेलवे फाटक बंद होने के समय को लेकर विवाद और गहराने लगा है। कीरतपुर, टिंडौली के निकट बने रेलवे फाटकों पर जब ट्रेन गुजरने वाली होती है तो उससे ठीक 50 मिनट पहले यहां लगे रेलवे फाटक बंद कर दिए जाते हैं, जिसके चलते बरनाहल-मैनपुरी और मैनपुरी-सिरसागंज मार्ग पर लंबा जाम लग जाता है। इसी के चलते रविवार की रात टिंडौली फाटक पर तैनात गेटमैन की पिटाई हुई। बाद में दन्नाहार पुलिस को अज्ञात कार सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना पड़ा। शिकोहाबाद मैनपुरी फर्रखाबाद रेलवे लाइन पर साप्ताहिक आनंद एक्सप्रेस के अलावा दैनिक कालिंदी एक्सप्रेस और दो पैसेंजर ट्रेनों का आवागमन होता है। मैनपुरी-शिकोहाबाद लाइन पर टिंडौली और कोसमा रेलवे स्टेशन के निकट बने रेलवे फाटक ट्रेनों के आवागमन के दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.