50 बोतल नेपाली शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
अररिया, जून 8 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुआड़ी पुलिस ने रविवार की शाम नेपाल से ला रहे 60 बोतल नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानेदार राजू कुमार ने बताया कि संध्या गस्ती के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति नेपाल से शराब लेकर पहुंसी की ओर जा रहा है। सूचना के सत्यापनव आवश्यक कार्रवाई को लेकर पहुंसी के निकट पहुंचा तो देखा कि एक व्यक्ति सिर पर बोरा लेकर नेपाल की ओर से आ रहा है। पुलिस गाड़ी को देख कर वह व्यक्ति भागने लगा। पुलिस बल के सहयोग से उस व्यक्ति को पकड़ कर बोरा की तलाशी लेने पर 50 बोतल नेपाली शराब जब्त किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति् पहुंसी वार्ड संख्या दस निवासी संजय सिंह पिता देव नाथ सिंह बताया जाता है। थानेदार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर संजय सिंह को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.