औरैया, अप्रैल 3 -- औरैया, संवाददाता। जिले के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की कमी का असर अब साफ तौर पर मरीजों पर पड़ने लगा है। हालात यह हैं कि अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट और हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती न होने से संबंधित मरीजों को लंबे समय से परेशान होना पड़ रहा है। मजबूरी में ऐसे मरीजों को इलाज के लिए चिचौली रेफर किया जा रहा है, जिससे उन्हें अतिरिक्त आर्थिक और शारीरिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। अस्पताल की ओपीडी में भी इस समस्या को लेकर जानकारी लिखवाई गई है, जिससे मरीजों को पहले से ही स्थिति का अंदाजा हो सके। लेकिन इसके बावजूद रोजाना बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं और विशेषज्ञ डॉक्टर न मिलने से निराश लौट रहे हैं। वर्तमान समय में अस्पताल में तैनात डॉक्टरों की तैनाती इस प्रकार है डॉ. अनिल कुमार गुप्ता सीएमएस, बाल रोग विशेषज्ञ, डॉ. विनोद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.