50 बेड के बहुखंडीय अस्पताल को जल्द शुरू करें: एडी
मिर्जापुर, जून 13 -- मिर्जापुर। अपर निदेशक अश्वनी कुमार ने सीएमओ डॉ. केके मिश्रा के साथ शुक्रवार को 50 बेड के बहुखंडीय अस्पताल का निरीक्षण किया। एडी ने जल्द से जल्द अस्पताल को चालू कराने के निर्देश दिया। साथ ही टूटी-फूटी खिड़की को दुरुस्त कराएं। नगर के सिविल लाइन स्थित भैरव प्रसाद नेत्र चिकित्सालय में 50 बेड के बहुखंडीय अस्पताल के संचालन को लगभग दो माह पूर्व मंजूरी मिल चुकी है। इसके लिए लगभग सात करोड़ रुपये के स्वास्थ्य संबंधी उपकरण भी खरीदे गए, लेकिन अस्पताल अबतक शुरू नहीं किया जा सका। शुक्रवार को एडी ने सीएमओ के साथ भैरव प्रसाद अस्पताल पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द अस्पताल शुरू कराने का निर्देश दिया। डेंटल ओपीडी और आई ओटी को जल्द शुरू करें। टूटे-फूटे सिविल कार्यों को तत्काल ठीक करने की हिदायत दी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.