मिर्जापुर, मार्च 16 -- मिर्जापुर। नगर के सिविल लाइन स्थित भैरो प्रसाद जायसवाल आंख के अस्पताल में 50 बेड का अस्पताल चालू कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को दो ट्रक में लदा कुर्सी, मेज, अस्पताल संबंधी अन्य उपकरण पहुंच गए हैं। इन सामान को सीएमओ कार्यालय की टीम की देखरेख में नेत्र अस्पताल में रखवाया गया। अब जल्द ही नेत्र अस्पताल के भवन में सामान को शिफ्ट कर 50 बेड के अस्पताल को चालू किया जाएगा। नेत्र अस्पताल के लिए मिली जमीन पर 17 करोड़ की लागत से भवन का निर्माण कराया गया है। इस भवन में नेत्र अस्पताल चल रहा है। इसके अलावा मंडलीय अस्पताल से ईएनटी, चर्म रोग और मानसिक रोग का भी विभाग संचालित किया जा रहा है। अब इसी भवन में 50 बेड अस्पताल संचालित किया जाएगा। शासन ने 50 बेड के अस्पताल के लिए सीएमओ को छह करोड़ रुपये भी जारी कर दिए। 40 पद भी स...