इटावा औरैया, अप्रैल 10 -- सैफई। शुक्रवार दोपहर टिमरुआ और परासना गांव के बीच खेतों में अचानक आग भड़क उठी और तेज हवा के चलते देखते ही देखते करीब 50 बीघा गेहूं की खड़ी फसल उसकी चपेट में आ गई। दूर-दूर तक उठते धुएं के गुबार से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही टिमरुआ, परासना, गुलेपुरा, मध्यापुर, नगला अजीत समेत आसपास के कई गांवों के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। किसानों ने ट्रैक्टर, पानी के टैंकर, बाल्टियों और हरी डालियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया। इसी बीच पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने शेष धधकते हिस्सों को बुझाकर आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया। हालांकि, तब तक करीब 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। कटाई के अंतिम दौर में हुई इस घटना से प्रभावित किसानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.