लखीमपुरखीरी, अप्रैल 1 -- अटल आवासीय विद्यालय मोहनलालगंज लखनऊ में कक्षा छह व नौ में प्रवेश के लिए आयोजित हुई प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। खीरी जिले के सबसे अधिक 50 बच्चों ने प्रवेश परीक्षा पास कर ली है। काउंसलिंग के बाद बच्चों की प्रवेश प्रकिया पूरी की जाएगी। श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों, कोविड से अनाथ बच्चों की इंटर तक पढ़ाई नवोदय की तर्ज पर निशुल्क कराने के लिए यह विद्यालय संचालित किया जा रहा है। काउंसलिंग सात व आठ अप्रैल को होगी। सहायक श्रमायुक्त मयंक सिंह ने बताया कि कक्षा छह में 202 बच्चों ने प्रवेश परीक्षा दी थी। वहीं कक्षा नौ की प्रवेश परीक्षा में 152 बच्चे शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। कक्षा छह में 41 बच्चों ने प्रवेश परीक्षा पास की है। वहीं कक्षा नौ में नौ बच्चे पास ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.