गढ़वा, अप्रैल 29 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चेरवाडीह में बुधवार को एक समारोह में जिला परिषद सदस्य रजनी शर्मा ने लगभग 50 बच्चों के बीच स्कूल बैग का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विभूति नारायण सिंह द्वारा जिला परिषद सदस्य को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। उस दौरान रजनी ने कहा कि आज वह जिस मुकाम पर हैं, उसमें उनके गुरु विभूति नारायण सिंह का महत्वपूर्ण योगदान है। रजनी ने कहा कि अपने ही गुरु के विद्यालय में आकर बच्चों के लिए कुछ करने का अवसर मिलना गर्व की बात है। मौके पर विद्यालय के शिक्षक अशोक कुमार साह, भारदुल ठाकुर, उमेश कुमार राम, साबिर अली, नंदू राम, मोहम्मद जुबेर अंसारी, कासीमुद्दीन अंसारी, मुफ्ती मोहम्मद खान, संयोजिका रेखा देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.