बलरामपुर, अप्रैल 23 -- बलरामपुर, संवाददाता। 50 फीसदी गैर जनपद स्थानांतरण की मांग को लेकर शिक्षिकाओं ने कलेक्ट्रेट में गुरुवार को प्रदर्शन किया। बेसिक शिक्षा नियमावली का हवाला देकर विरोध जताया। नियम का पालन न होने से शिक्षिकाओं में आक्रोश है। एडीएम न्यायिक शिव नारायण सिंह को आकांक्षी जनपद की शिक्षिकाओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपकर अपनी आवाज बुलंद की। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान भारांक नीति के कारण वर्षों से सेवा दे रहे वरिष्ठ शिक्षक अपने गृह जनपद नहीं पहुंच पा रहे हैं, जबकि कनिष्ठ शिक्षक इसका लाभ ले रहे हैं, जो समानता के अधिकार का उल्लंघन है। यदि इसे दूर न किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। पायल, कल्पना, विकासकांत, हरिकेश, पूजा, कुसुम, पूनम, धर्मेन्द्र, श्रावस्ती के आलोक सिंह, आशीष मिश्रा, गुरुचरण व बहराइच के चंद्रशेखर आदि ने धरन...