50 फीसदी कम बारिश के बीच 91 फीसदी हुई धनरोपनी
बांका, अगस्त 20 -- बांका, निज प्रतिनिधि। जिले में इस खरीफ मौसम में एक जून से 20 अगस्त तक 50 फीसदी ही बारिश हुई है। सामान्य से 50 फीसदी कम बारिश के बीच यहां अब तक 91 फीसदी रोपनी हो चुकी है। कृषि विभाग की ओर से इस बार बांका जिले को 1 लाख 14 हजार 360 हेक्टेयर भूमि में धान की खेती का लक्ष्य दिया गया है। इसमें 1 लाख 4 हजार 173 हेक्टेयर भूमि में धान की रोपनी कर ली गई है। जल्द ही धनरोपनी के लक्ष्य को भी पूरा कर लिया जाएगा। लेकिन कम बारिश की वजह से किसानों के लिए धान की फसल को बचाना मुश्किल हो रहा है। यह भी पढ़ें- खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए मिलेगा डीजल अनुदानकृषि विभाग की पहल रोपनी के बाद फसल की सिंचाई किसानों के लिए चुनौती बन रही है। जिससे जिले के 4 लाख किसान जूझ रहे हैं। जिसको देखते हुए कृषि विभाग ने 17 अगस्त को ही डीजल अनुदान के लिए पोर्टल खो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.