50 फीसदी अनुदान पर किसानों को मिला अरहर बीज
रांची, जुलाई 19 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय सभागार में शनिवार को मिशन फॉर आत्मनिर्भरता पल्स योजना के तहत किसानों के बीच 50 प्रतिशत अनुदान पर अरहर बीज का वितरण किया गया। बीडीओ गिरेन्द्र टूटी और प्रमुख किरण उरांव ने संयुक्त रूप से प्रखंड के 60 किसानों को चार-चार किलो अरहर बीज प्रदान किया। मौके पर बीडीओ गिरेन्द्र टूटी ने बताया कि प्रखंड के सभी क्लस्टरों के किसानों के बीच अरहर बीज का वितरण किया जाएगा। इसके लिए कृषि विभाग ने छह क्विंटल अरहर बीज आवंटित किया है। कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी हेमंत टोप्पो सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.