सीवान, जनवरी 31 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पैक्स विकास कोषांग परिसर में शुक्रवार को जिला सहकारिता पदाधिकारी सौरभ कुमार की अध्यक्षता में जिला सहकारिता कार्यालय में समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। डीसीओ ने बताया कि वर्ष 2024-25 में जिन समितियों का अंकेक्षण पूरा हो गया है। उनकी एक प्रति जिला सहकारिता कार्यालय और को ऑपरेटिव बैंक को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने सदस्यता से संबंधित मामलों की सुनवाई तेज करने का निर्देश दिया। ताकि सभी मामलों का शीघ्र निष्पादन हो सके। सदस्यता पंजी को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में उर्वरक अनुज्ञप्ति के लिए आवेदन प्राप्त करने पर जोर दिया गया, ताकि अधिक से अधिक समितियों के माध्यम से किसानों को सस्ती दर पर उर्वरक उपलब्ध कराया जा सके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.