रायबरेली, जुलाई 16 -- रायबरेली, संवाददाता। सूखे की तरफ जिले के कदम बढ़ रहे हैं। यह कोई और नहीं बल्कि अभी तक हुई बरसात के आंकड़े कह रहे हैं। पिछले वर्ष की तुलना में अभी तक पचास प्रतिशत कम बरसात हुई है। कम बरसात होने से सबसे ज्यादा उन किसानों को समस्या हो रही है जहां पर पानी का स्तर कम है और दलहनी फसल सबसे अधिक होती है। उन क्षेत्रों में बुआई तक बाधित है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष बरसात काफी कम हुई है। कम बरसात होने से किसानों को धान की रोपाई से लेकर अन्य फसलों की बुआई नहीं हो पाई है। यह भी पढ़ें- Latehar News: बरवाडीह में 150 से 200 मिमी कम हुई वर्षा बरसात न होने से नलकूप भी किसानों का साथ नहीं दे रहे हैं। नलकूप से खेतों को भरकर धान की रोपाई कराना किसानों के लिए चुनौती बना हुआ है। छोटे कश्तकार तो किसी तरह काम कर लेते हैं लेकिन बड़े काश्...