गाजीपुर, मार्च 20 -- गाजीपुर, संवाददाता। विकास भवन सभागार में डीएम अविनाश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को डीसीसी डीएलआरसी और विशेष जिला सलाहकार उपसमिति की बैठक हुई। जिसमें ऋण जमानुपात एवं जिले में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गयी। इसमें दिसंबर 2025 तक के प्रगति की समीक्षा की गई। बैंक के अधिकारियों ने बताया कि 50 प्रतिशत ऋण जमानुपात बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। अग्रणी जिला प्रबंधक राजदेव कुमार ने बताया कि गाजीपुर जिले का जमा अनुपात मार्च 2025 में 39.85 प्रतिशत था, जो दिसंबर 2025 को बढ़कर 41.65 प्रतिशत हो गया है। कुल जमा राशि 21859 करोड़ रुपये और कुल अग्रिम राशि 9105 करोड़ रुपये है। एक अप्रैल वर्ष से 31 दिसंबर वर्ष तक अग्रिम राशि में 781 करोड़ रुपये और जमा राशि में 975 करोड़ रुपये की वृद्धि ...