लखनऊ, मई 19 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने 31 मई तक सभी विक्रय केंद्रों पर खरीफ के बीज पहुंचने के निर्देश दिए हैं। किसानों से अपील की है कि वे अनुदान पर बीज प्राप्त करने के लिए जल्द agriculture.up.gov.in पोर्टल पर अपना आवेदन करें।कृषि मंत्री ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कहा कि किसानों को सही समय पर और उचित मात्रा में बीज उपलब्ध कराए जाएं। बैठक में बताया गया कि खरीफ सीजन की प्रमुख फसलों में धान के लिए 80,000 कुंतल का लक्ष्य तय किया गया है, जिसमें से 64,228 कुंतल उपलब्ध हो गया है। सर्वाधिक 2,634 कुंतल इसी फसल के बीजों का वितरण हुआ है।तिलहन और दलहन फसलों पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। मूंगफली का लक्ष्य 57,446 कुंतल, उर्द का 23,958, अरहर 21,225, मूंग 3,946, तिल 3,827 और सोयाबीन का 2,999 कुंतल नि...