सीतापुर, फरवरी 26 -- हरगांव, संवाददाता। अवध शुगर एण्ड एनर्जी लिमिटेड हरगांव द्वारा किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गुरुवार को 50 प्रतिशत अनुदान पर आधुनिक कृषि यंत्रों का वितरण किया गया। मिल प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में किसानों का तिलक लगाकर कृषि यंत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में जिला गन्ना अधिकारी रत्नेश्वर त्रिपाठी व बीज उत्पादन अधिकारी पूनम यादव ने कृषकों को कृषि यंत्र प्रदान किए। जिला गन्ना अधिकारी ने कृषकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक ही खेती को लाभकारी बना सकती है। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि चीनी मिल हरगांव द्वारा विगत वर्षों से किसानों को अनुदान पर छोटे ट्रैक्टर, ट्रेंच प्लांटर, ट्रैक्टर चलित स्प्रे मशीन,ऑटोमेटिक गन्ना बुवाई मशीन, पेड़ी प्रबंधन मशीन आदि उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह पहल न केवल सराह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.