हरदोई, फरवरी 3 -- हरदोई। निराश्रित पशुओं के संरक्षण के लिए बनाए गए आश्रय स्थलों की देखरेख के लिए 50 पशुओं से कम संख्या वाले आश्रय स्थलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. एके सिंह ने बताया आश्रय स्थलों के बेहतर प्रबंधन व देखरेख के लिए जिला प्रशासन की ओर से निर्णय लिया गया है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया जनपद में 375 आश्रय स्थलों, वृहद गो संरक्षण केंद्र, कान्हा गौशाला में 70 हजार से अधिक पशुओं को संरक्षित किया गया है। संरक्षित पशुओं के दाना-भूसा के लिए 50 रुपये प्रति गोवंश भरण पोषण भत्ता दिया जाता है। इसके अतिरिक्त पशुओं को हरा चारा उपलब्ध हो, चारागाहों एवं आश्रय स्थलों से सबद्ध गाटों में हरा चारा की बोवाई करवाई गई है। बड़े पैमाने पर वृहद गो संरक्षण केंद्र भी बनाए जा रहे हैं। ऐसे में बेहतर प्रबंधन और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.