हरदोई, मार्च 7 -- हरदोई, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा शनिवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन माहौल में हुई। सचल दलों ने लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती। शनिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल के वाणिज्य विषय की परीक्षा में पंजीकृत 425 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 405 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट के व्यवसायिक वर्ग की परीक्षा में 681 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 652 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 29 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। दोनों परीक्षाओं को मिलाकर कुल 50 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा किया। हालांकि परीक्षा के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.