गाजीपुर, मार्च 31 -- गाजीपुर, संवाददाता। शासन से विकास कार्यों के लिए मिले बजट को भी खर्च करने में कई ग्राम पंचायतें फिसड्डी साबित हुई हैं। जिले के 50 ग्राम पंचायतों में यह स्थिति है। अब इनके बचे हुए धन को वापस शासन भेजा जाएगा। जनपद में 1238 ग्राम पंचायत है। इसमें छोटी पंचायतों की झोली खाली है तो वहीं गाजीपुर के 50 ग्राम पंचायतों के पांच करोड़ धनराशि खर्च ही नहीं कर पाई हैं। इन सभी पंचायतों को जिला पंचायत राज कार्यालय से पत्र जारी करते हुए साथ ही कारण भी पूछा गया है कि उक्त धनराशि खर्च न करने की क्या वजह रही। वहीं ग्राम पंचायत सचिव और प्रधान का कहना है कि इस समय इंटरलाकिंग समेत अन्य कार्य तेजी से हो रहे हैं। समय से धन खर्च करने के लिए प्रयास किया गया। अब यह धनराशि अगले वित्तीय वर्ष में भी जुड़ जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी रमेशचंद्र उपाध...