प्रयागराज, फरवरी 6 -- रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से शुक्रवार को सिविल लाइंस डिपो ट्रैफिक शाखा में सदस्यता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने 50 लोगों को परिषद की सदस्यता दिलाई। सदस्यता लेने वालों में कई संगठनों के पदाधिकारी, मृतक आश्रित कर्मचारी, नियमित कर्मचारी और संविदा कर्मी शामिल थे। परिषद की ओर से कर्मचारियों को आश्वस्त किया गया कि उनकी समस्याओं का निदान करने में परिषद हमेशा अग्रसर रहेगा। इस दौरान मान सिंह, राजकुमार त्रिपाठी, संदीप कुमार गुप्ता, हौसला प्रसाद यादव, धीरेंद्र यादव, राकेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.