साहिबगंज, अप्रैल 14 -- साहिबगंज। शहर के साक्षरता चौक स्थित पूर्वांचल दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित श्री श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ में सोमवार को पांचवें दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूजन आदि करने के बाद श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। मौके पर महामंडलेश्वर श्री अयोध्या दासजी महाराज ने कहा की अपने बच्चों को सनातन धर्म से जोड़ रखे, धर्म का ज्ञान दें। धार्मिक आयोजन में पूरे परिवार के साथ शामिल हो, ताकि युवा पीढ़ी में धर्म शास्त्र व सनातन संस्कृति का ज्ञान हो सके। 11 कुंडात्मक श्री श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के पांचवें दिन सोमवार की सुबह काशी के आचार्य डॉ हरेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में सानिध्य में 21 सदस्यीय पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ 33 कोटि देवी देवताओं का आह्वान करयज्ञ मंडप का पूजन व हवन किया। देश के विभिन्न क्षेत्रो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.