50 नवजात बालिकाओं की माताएं सम्मानित
भागलपुर, सितम्बर 27 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। अनुमंडल अस्पताल कहलगांव में शनिवार को महिला एवं बाल विकास निगम, भागलपुर के जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तत्वावधान में 'बेटी जन्मोत्सव-कन्या रत्न सम्मान समारोह' आयोजित किया गया। इस दौरान अस्पताल में जन्मी 50 नवजात बालिकाओं की माताओं को बेबी किट एवं फल की टोकरी देकर सम्मानित किया गया। वहीं 10 नवजात शिशुओं के जन्म प्रमाण-पत्र उनके माता-पिता को सौंपे गए। उपस्थित लोगों को बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलाई गई। मौके पर अस्पताल प्रभारी डॉ. पवन कुमार गुप्ता, अस्पताल प्रबंधक गोविंद कुमार, डीएचइडब्लू के जिला मिशन समन्वयक तबरेज खान आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.