फतेहपुर, जनवरी 31 -- 50 नंबर ओवर ब्रिज से फर्राटा भरने के लिए शहरियों को अभी दो माह इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल इस पुल के जर्जर होने के बाद इसकी ऊपरी सतह की सर्फेश को बदला जा रहा था। लेकिन पुल के डोलने के कारण अब लोक निर्माण विभाग द्वारा इस पुल की बियरिंग को बदले जाने का निर्णय भी लिया गया है। जिसका काम जल्द ही शुरू करवाए जाने का तानाबाना बुना गया है। अब 1.47 करोड़ से काम होगा पूरा पूर्व में पुल के ऊपरी हिस्से को दुरुस्त किए जाने के लिए 1.10 करोड़ की लागत से काम करवाया जा रहा था। लेकिन पुल की बियरिंग खराब होने के कारण पुल की क्षमता कम होने की परेशानी को देखते हुए इसको दुरुस्त करवाए जाने का भी निर्णय लिया गया है। जिसके चलते कुल काम की लागत बढ़कर 1.47 करोड़ रुपये हो चुकी है। डायवर्जन का समय बढ़वाए जाने पर मंथन पूर्व में ऊपरी हिस्से का काम करवाए जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.