गोरखपुर, अप्रैल 10 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। तहसील सदर के दो राजस्व न्यायालयों का 50 दिन से बहिष्कार जारी है। इस कारण मुकदमों में तारीख पर तारीख पड़ रही है। अविवादित पत्रावलियों में बैनामा, वसीयत, वरासत एवं दान के मामले में नामांतरण के सुनवाई नहीं हो रही है। इससे फरियादियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।तहसील सदर में नायब तहसीलदार पिपराइच एवं सदर के न्यायालय का बहिष्कार किया है। जिला अधिवक्ता बार एसोसिएशन ने 20 फरवरी को दोनों न्यायालयों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बहिष्कार शुरू कर दिया। इस मामले में तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बैठक की। बार के अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि जनरल बॉडी की बैठक में दोनों नायब तहसीलदारों के स्थानांतरण तक कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है।नायब तहसीलदार सदर एवं पिपराइच म...