गोंडा, अप्रैल 9 -- गोण्डा, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल में दवाओं का संकट गहराता जा रहा है। बीते 50 दिनों से कार्पोरेशन द्वारा एक भी दवा की आपूर्ति न किए जाने से हालात बदतर होते जा रहे हैं। स्थिति यह हो गई है कि साधारण दर्द व बुखार की दवा भी मरीजों को नहीं मिल पा रही है। पुराने स्टॉक के सहारे व्यवस्था किसी तरह घिसट कर चल रही है। मरीजों को बाहर से दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं, जिससे उनकी जेब ढीली हो रही है। मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल में उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड से दवाओं की आपूर्ति की जाती है। काजीदेवर स्थित कार्पोरेशन के गोदाम से यहां दवाएं भेजी जाती हैं लेकिन 18 फरवरी के बाद से अब तक कार्पोरेशन से एक भी खेप दवाओं की नहीं मिली है। इसका सीधा असर अस्पताल में आने वाले हजारों ...