50 दिन बाद विदेश से आया प्रवासी मजदूर का शव
बोकारो, मई 16 -- गोमिया प्रखंड की बड़की सीधाबारा पंचायत अंतर्गत कसियाडीह गांव निवासी प्रवासी मजदूर मनोज कुमार महतो (43 वर्ष) का शव मौत के करीब 50 दिनों बाद शुक्रवार देर शाम पैतृक गांव पहुंचा। शव के गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरा गांव शोक में डूब गया। मनोज अपने माता-पिता भैरव महतो और पेंगिया देवी का इकलौते पुत्र था। बताया जाता है कि परिवार रामनवमी पर्व की तैयारियों में जुटा था। घर में उत्सव का माहौल था और रिश्तेदारों का आना-जाना लगा हुआ था। इसी बीच 27 मार्च की शाम विदेश से फोन पर मनोज की मौत की सूचना मिली थी, जिसके बाद खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।परिजनों के अनुसार मनोज 8 मार्च को अबुधाबी में बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कार्य के लिए गया हुआ था। पत्नी कौशल्या देवी ने बताया कि उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.