शाहजहांपुर, मार्च 22 -- पुवायां। विभिन्न समस्याओं को लेकर डाक बंगला कार्यालय पर चल रहा भाकियू चढ़ूनी गुट का धरना और भूख हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गई। जिलाध्यक्ष भारत सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता पिछले 50 दिनों से धरने पर बैठे थे, जबकि तीन कार्यकर्ता बीते आठ दिनों से भूख हड़ताल पर थे। भूख हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ताओं की तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने जांच की, जिसमें उनका ब्लड प्रेशर और शुगर स्तर प्रभावित पाया गया। स्थिति को देखते हुए प्रशासन सक्रिय हुआ। एएसपी निष्ठा उपाध्याय ने पुलिस से जुड़ी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया, जबकि एसडीएम चित्रा निर्वाल ने सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए टीम गठित करने और राजस्व विवादों के निस्तारण का भरोसा दिया। आश्वासन के बाद कार्यकर्ता धरना समाप्त करने पर सहमत हो गए। तहसीलदार मोहम्मद अजहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.