मुंगेर, फरवरी 27 -- असरगंज, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर दवा सेवन का कार्य प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रवेज अख्तर के नेतृत्व में आरंभ किया गया। गुरुवार को मध्य विद्यालय चाखंड में स्थापित दवा सेवन बूथ का निरीक्षण प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बीसीएम नीतीश एवं पिरामल स्वास्थ से परमजीत कुमार ने किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक वरुण कुमार सिंह शिक्षक-शिक्षिकाएं, आशा अंजु देवी, एएनएम संगीता कुमारी, सीएचओ किशलय चौधरी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि सभी बच्चों को फाइलेरिया की दवा खिलाना अनिवार्य है। दवा सेवन के बाद प्रत्येक बच्चे की उंगली पर मार्किंग सुनिश्चित की जाए तथा फैमिली रजिस्टर से मिलान किया जाए। 42 विद्याल...