50 टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण
भागलपुर, अगस्त 15 -- भागलपुर। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को रेफरल अस्पताल नाथनगर में 50 टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. दीनानाथ ने कहा कि टीबी रोग के सफल उपचार में नियमित दवा के साथ-साथ संतुलित और पौष्टिक आहार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जिला कार्यकम प्रबंधक मणि भूषण झा ने इस पहल के लिए समानता सिक्यूरिटी एंड इंटेलीजेंस सर्विसेज पटना की सराहना की। इस अवसर पर रेफरल अस्पताल की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुपमा सहाय, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अर्पणा राशिद, जिला योजना समन्वयक (यक्ष्मा) जितेन्द्र प्रसाद व एसटीएस कीर्ति कुमारी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- जिले के 1951 टीबी मरीजों को मिलेगा पोषण सहयोग- पेज-4 यह भी पढ़ें- Jahanabad News: टीबी रोगियों के बीच सामग्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.