मुंगेर, दिसम्बर 28 -- धरहरा, एक संवाददाता। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जमालपुर के तत्वावधान में धरहरा बाजार में 50 जरूरतमंदों के बीच 50 कंबल का वितरण किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम से जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिली। कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रेड क्रॉस सोसाइटी जमालपुर के सचिव बासुदेवपुरी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और प्रत्येक व्यक्ति को मानव की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने रेडक्रॉस द्वारा आगे भी इसी तरह के सेवा कार्य जारी रखने की बात कही। इस अवसर पर धरहरा के संयोजक डॉ. मनीष कुमार, शिवलाल रजक, डॉ. कारे लाल यादव, प्रमोद कुमार, बबलू शर्मा, सुदर्शन सिंह, विपिन कुमार एवं उन्नत निशु आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.