किशनगंज, फरवरी 24 -- टेढ़ागाछ। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत के मध्य विद्यालय कुंवाड़ी से मंगलवार को मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत 50 छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख उजाला परवीन, पंचायत के मुखिया मोफत लाल ऋषिदेव, वीएसएस अध्यक्ष उमेश कुमार मंडल तथा प्रधानाध्यापक राघवेंद्र तिवारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। सभी छात्र-छात्राओं को कोसियार गांव पार्क के शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा गया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख उजाला परवीन ने कहा कि मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना का उद्देश्य बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक एवं सामाजिक ज्ञान से भी जोड़ना है। ऐसे भ्रमण से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है और उन्हें नई चीजों को देखने-समझने का अवसर मिलता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.