बुलंदशहर, अप्रैल 21 -- शालोम चैरिटेबल ट्रस्ट हापुड़ के सौजन्य से सरस्वती शिशु मंदिर सैदपुर में अध्ययनरत जरूरतमंद बच्चों को 50 स्कूल बैग वितरित किए गए। विद्यालय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संस्था अध्यक्ष अजीत सिंह ने बच्चों को बैग वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सबसे बड़ा दान है और किसी जरूरतमंद बच्चे की पढ़ाई में सहयोग करना सबसे पुण्य का कार्य है। विद्यालय के शिक्षकों ने ट्रस्ट के कार्य की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वह शिक्षा के प्रति अधिक गंभीर होते हैं। इस अवसर पर रितेश गौतम, विकास कुमार सहित संस्था के अन्य सदस्य मौजूद रहे और उन्होंने भी बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...