50 छात्रों को मिली आदित्य बिरला ग्रुप में इंटर्नशिप
कानपुर, मई 25 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से सोमवार को आदित्य बिरला ग्रुप की समर इंटर्नशिप कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन हुआ। इसमें बीबीए, एमबीए और बीकॉम के 79 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें से 50 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। कंपनी की एचआर टीम ने पहले प्री-प्लेसमेंट टॉक के जरिए छात्रों को इंटर्नशिप और करियर अवसरों की जानकारी दी। इसके बाद व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की। चयनित छात्र 45 से 60 दिन तक आदित्य बिरला ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस में इंटर्नशिप करेंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों को 3.5 लाख से 5.5 लाख रुपये के पैकेज पर प्री-प्लेसमेंट ऑफर दिया जाएगा। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक डॉ. प्रवीण भाई पटेल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.